डीसी ने दीपावली-छठ पर्व की सुरक्षा, स्वच्छता पर दिया जोर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Oct 2025 6:52 PM
उपायुक्त मनीष कुमार ने दीपावली, काली पूजा और छठ पर्व को लेकर ड्यूटी पर तैनात मजिस्ट्रेटों व जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर समीक्षा की। उन्होंने पर्वों के दौरान शांति, स्वच्छता, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। पटाखे नियंत्रित करने, आगजनी रोकने, अस्पतालों व संवेदनशील क्षेत्रों के पास सतर्कता बरतने, दुर्घटना होने पर फायर ब्रिगेड को तत्काल सूचित करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट पर तुरंत कार्रवाई करने तथा पूजा स्थलों पर साफ-सफाई और पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम सक्रिय रखने को भी कहा। छठ पूजा को शांतिपूर्ण करने के लिए अधिकारियों को निगरानी, संवाद और जनसहभागिता बढ़ाने हेतु कहा गया।
संवाददाता, पाकुड़. दीपावली, काली पूजा एवं छठ पर्व को लेकर उपायुक्त मनीष कुमार ने रविवार को ड्यूटी पर तैनात मजिस्ट्रेटों एवं जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा एवं ब्रीफिंग की. उपायुक्त ने कहा कि इन पर्वों के दौरान शांति, स्वच्छता, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने अधिकारियों को सतर्कतापूर्वक टीम भावना से कार्य करने का निर्देश दिया. उन्होंने दीपावली पर आगजनी की घटनाओं को रोकने, अस्पतालों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थलों के पास पटाखे न चलाने तथा एंबुलेंस को तैयार रखने के निर्देश दिए. किसी भी दुर्घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को देने और जिला नियंत्रण कक्ष को सक्रिय रहने के लिए कहा गया. सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट पर तत्काल कार्रवाई करने तथा मजिस्ट्रेटों को पुलिस पदाधिकारियों के साथ मिलकर कार्य करने के निर्देश दिए गए. पूजा के बाद विसर्जन स्थलों की सफाई की तैयारी सुनिश्चित करने तथा घाटों और पूजा स्थलों पर पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम सक्रिय रखने के लिए कहा गया ताकि आमजन को सूचनाएं मिल सकें. डीसी ने छठ पूजा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को जिला प्रशासन की जिम्मेदारी बताते हुए अधिकारियों को निगरानी रखने, लोगों से संवाद बनाए रखने और जनसहभागिता को प्रोत्साहित करने के लिए कहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










