मौत बनकर झूल रहा था बिजली का तार, चपेट में आई गाय; युवक ने ऐसे बचाई जान

Updated:
विज्ञापन

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मृत गाय. | Prabhat Khabar Network

हिरणपुर के डांगापाड़ा में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक गाय की मौत हो गई। साथ चल रहा युवक बाल-बाल बचा। ग्रामीणों ने जर्जर तारों को ठीक करने की मांग की है।

विज्ञापन

पाकुड़: प्रखंड के डांगापाड़ा आदिवासी टोला में सोमवार को हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से एक गाय की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार दुलड़ हांसदा की गाय को उनका बेटा चराने के लिए ले गया था. चराने के बाद घर लौटने के दौरान गाय अचानक नीचे झूल रहे हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आ गयी. करंट लगने से गाय की मौके पर ही मौत हो गयी.

बाल-बाल बचा गाय के साथ चल रहा युवक

घटना के दौरान गाय के साथ चल रहा दुलड़ हांसदा का बेटा बाल-बाल बच गया. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में कई स्थानों पर विद्युत तार नीचे झूल रहे हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.

ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से मामले की जांच कराने और नीचे झूल रहे तथा जर्जर विद्युत तारों को दुरुस्त कराने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते तारों की मरम्मत करायी जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके.


विज्ञापन
रमेश भगत

लेखक के बारे में

By रमेश भगत

रमेश भगत प्रभात खबर, पाकुड़ में ब्यूरो चीफ हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 15 वर्षों के पत्रकारिता करियर की शुरुआत दिल्ली में CNEB News Channel से की. इसके बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के ईएमएमसी (EMMC) और डीडी न्यूज में कार्य किया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें व्यापक अनुभव है. राजनीति, प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और जनसरोकार सहित हर विधा की खबरों की रिपोर्टिंग और विश्लेषण में उनकी विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola