KKM कॉलेज में 4650 से घटकर 1800 हुईं UG सीटें, विधायक पहुंचे मंत्री के दरबार; बोले- छात्रों का भविष्य दांव पर

Updated:
विज्ञापन

उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को ज्ञापन सौंपतीं विधायक निसात आलम. | Prabhat Khabar Network

पाकुड़ विधायक निसात आलम ने मंत्री सुदिव्य सोनू को ज्ञापन सौंपकर केकेएम कॉलेज में घटाई गई स्नातक सीटों को तुरंत बहाल करने की मांग की है।

विज्ञापन

पाकुड़: केकेएम कॉलेज, पाकुड़ में शैक्षणिक सत्र 2026-30 के लिए स्नातक स्तर पर सीटों में की गयी कटौती का मामला अब सरकार तक पहुंच गया है. पाकुड़ विधायक निसात आलम ने सोमवार को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा. उन्होंने कॉलेज में घटायी गयी स्नातक सीटों को पूर्ववत बहाल करने की मांग की.

गरीब और मध्यम वर्गीय विद्यार्थियों के लिए प्रमुख केंद्र

विधायक निसात आलम ने ज्ञापन में कहा कि पाकुड़ का एकमात्र अंगीभूत केकेएम कॉलेज क्षेत्र के गरीब और मध्यम वर्गीय विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का प्रमुख केंद्र है. ऐसे में शैक्षणिक सत्र 2026-30 में स्नातक स्तर पर सीटों में भारी कटौती होने से बड़ी संख्या में स्थानीय विद्यार्थी नामांकन से वंचित हो सकते हैं.

4650 से घटकर 1800 हुईं सीटें

विधायक ने बताया कि पूर्व में कॉलेज में स्नातक स्तर पर करीब 4,650 सीटें उपलब्ध थीं. इस सत्र में सीटों की संख्या घटाकर मात्र 1,800 कर दी गयी है. वहीं, विभिन्न विषयों में नामांकन के लिए बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने आवेदन किया है. कई विषयों में करीब 350 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है, जबकि सीटें सीमित हैं. इससे विद्यार्थियों के बीच नामांकन को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है.

सभी विषयों में सीटें बढ़ाने की मांग

विधायक निसात आलम ने मंत्री से विद्यार्थियों के हित में शैक्षणिक सत्र 2026-30 के लिए सभी विषयों में घटायी गयी सीटों को पूर्ववत बहाल करने का आग्रह किया. उन्होंने सीटों की संख्या बढ़ाने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की, ताकि पाकुड़ और आसपास के क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने का पर्याप्त अवसर मिल सके


विज्ञापन
रमेश भगत

लेखक के बारे में

By रमेश भगत

रमेश भगत प्रभात खबर, पाकुड़ में ब्यूरो चीफ हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 15 वर्षों के पत्रकारिता करियर की शुरुआत दिल्ली में CNEB News Channel से की. इसके बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के ईएमएमसी (EMMC) और डीडी न्यूज में कार्य किया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें व्यापक अनुभव है. राजनीति, प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और जनसरोकार सहित हर विधा की खबरों की रिपोर्टिंग और विश्लेषण में उनकी विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola