दंपती ने पारिवारिक विवाद में की आत्महत्या, गांव वाले हतप्रभ

हिरणपुर. बिरग्राम में नव दंपती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना से ग्रामीण भी हतप्रभ हैं.
03 मई फोटो संख्या- 11 कैप्शन- बिरग्राम स्थित मृतक का घर प्रतिनिधि, हिरणपुर बिरग्राम में नव दंपती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी. इस घटना से ग्रामीण भी हतप्रभ हैं. बताया जाता है कि पारिवारिक विवाद के बाद पति-पत्नी ने जहर की गोली खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, जबकि मृतक अंकीम यादव बीएड तक की पढ़ाई की थी. वहीं मृतका नूतन देवी (पत्नी) बीटेक की परीक्षा दी थी. दोनों दंपती के शिक्षित होने के बाद भी जहर खाकर आत्महत्या करने से लोगों में कई तरह की चर्चाएं हो रही है. ग्रामीणों के मुताबिक मृतक युवक समाज में सरल स्वभाव के थे. वहीं उनकी पत्नी भी समाज में बहू की तरह ही रहती थी. इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है. जानकारी के अनुसार घटना की रात मृतका अपने मायके के परिजनों से मोबाइल से बात भी की थी, जिसमें ससुराल या पति-पत्नी में विवाद जैसी बात नहीं की थी. इसके बाद रात को दोनों दंपती ने एकसाथ जहर खाया. आनन-फानन में परिजनों ने दोनों को सोनाजोडी सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रेफर कर दिया. दोनों दंपती को पश्चिम बंगाल के जंगीपुर ले जाने के दौरान पत्नी नूतन देवी ने दम तोड़ दिया. वहीं युवक अंकीम यादव की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. इस बाबत थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. घटना को लेकर हर पहलुओं की जांच की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










