लगातार बारिश से किसानों के चेहरे खिले, धनरोपनी में जुटे किसान

Updated at : 13 Jul 2025 5:48 PM (IST)
विज्ञापन
लगातार बारिश से किसानों के चेहरे खिले, धनरोपनी में जुटे किसान

लगातार बारिश से किसानों के चेहरे खिले, धनरोपनी में जुटे किसान

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़िया. प्रखंड क्षेत्र में लगातार बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत मिली है और किसानों में अच्छी फसल की उम्मीद जगी है. प्रगतिशील किसानों श्यामसुंदर भगत, देबिधन हेम्ब्रम, जुनास मरांडी, अजित मंडल, बर्नाड सोरेन, जमीन किस्कू, तरुण साहू, बाम साहू, अजमुद्दीन अंसारी आदि ने बताया कि बारिश को देखते हुए इस बार अधिक किसान धान की खेती में जुट गए हैं. 70 प्रतिशत से अधिक किसानों ने बिचड़ा तैयार कर रोपाई कर दी है. कई किसान पश्चिम बंगाल से उन्नत किस्म के बीज और खाद लाकर उपयोग कर रहे हैं ताकि उत्पादन बढ़ाया जा सके. कुछ किसान मेड़ों को ठीक कर पानी रोकने में लगे हैं, तो कुछ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश का इंतजार कर रहे हैं. किसानों ने बिचड़े की रोपाई कर दी है और अब अच्छी बारिश की उम्मीद है ताकि सिंचाई की चिंता न रहे. जिले में 30 फीसदी धान की रोपाई हो चुकी है. लगातार बारिश के कारण किसान पहले से ही खेत तैयार करने में जुट गए थे. जिले में धान रोपाई का लक्ष्य 49 हजार हेक्टेयर है, जिसमें से लगभग 30 फीसदी खेतों में रोपाई हो चुकी है. उम्मीद है कि इस साल शत प्रतिशत खेतों में धान की रोपाई हो जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola