बांका में गेहूं-चावल के भाव स्थिर, लेकिन आलू-प्याज की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Banka Mandi: बांका मंडी में गेहूं, चावल, दाल, सरसों, आलू और प्याज के ताजा भाव जानें. महंगाई और ढुलाई खर्च का बाजार पर असर.

विज्ञापन

बांका से मदन कुमार की रिपोर्ट

Banka Mandi: बांका. बांका की मंडी में फिलहाल खाद्यान्न सहित अधिकांश जिंसों के भाव स्थिर बने हुए हैं, लेकिन बढ़ती महंगाई ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है. सोमवार को बाजार में कारोबार सामान्य रहा. मंडी में खाद्यान्न, दलहन और तिलहन की आवक सामान्य रहने से कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया. हालांकि, आलू और प्याज के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है.

व्यापारियों के अनुसार दलहन, तिलहन और मसालों की कीमतें फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन मांग और आवक के आधार पर आने वाले दिनों में दामों में बदलाव संभव है. बाजार से जुड़े कारोबारियों का कहना है कि फिलहाल बाजार संतुलित स्थिति में है, लेकिन मौसम और माल की आवक पर आगे की स्थिति निर्भर करेगी.

Mandi-सांकेतिक तस्वीर

महंगाई ने बिगाड़ा रसोई का बजट

खाद्य सामग्री, पेट्रोल-डीजल और रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है. खासकर मध्यमवर्गीय और निम्न आय वर्ग के परिवारों को घर का बजट संभालने में परेशानी हो रही है. गृहिणियों का कहना है कि सब्जियों और खाद्य पदार्थों के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव से मासिक खर्च बढ़ गया है.

पटना: सीतामढ़ी से एक छात्र हथकड़ी में NEET ReExam देने आया. आखिर क्या है गिरफ्तारी की वजह? सुनिए छात्र के भाई का बयान.

विक्रमशिला सेतु ध्वस्त होने का असर बाजार पर

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि भागलपुर में विक्रमशिला सेतु ध्वस्त होने का असर बांका के बाजार पर भी पड़ रहा है. लंबी दूरी तय कर माल लाने के कारण परिवहन खर्च बढ़ गया है. इसके साथ ही डीजल की बढ़ती कीमतों ने भी माल ढुलाई को महंगा कर दिया है.

कारोबारियों के अनुसार थोक विक्रेताओं से लेकर खुदरा दुकानदारों तक सभी को अतिरिक्त भाड़ा देना पड़ रहा है, जिसका असर धीरे-धीरे बाजार भाव पर दिखाई दे सकता है. किसानों का भी मानना है कि बढ़ती परिवहन लागत का असर खेती-किसानी पर पड़ रहा है.

मौसम पर टिकी कारोबारियों की नजर

मंडी से जुड़े व्यापारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम और विभिन्न जिंसों की आवक कीमतों को प्रभावित करेगी. यदि आवक कम हुई तो कई खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़ सकते हैं. फिलहाल व्यापारी और किसान दोनों बाजार की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

Banka Mandi: बांका मंडी में आज के प्रमुख खाद्यान्न के भाव

स्थानीय मंडी में गेहूं का भाव 2600 से 2650 रुपये प्रति क्विंटल रहा, जबकि मक्का 2100 से 2150 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिका. चावल मंसुरी का भाव 3250 से 3400 रुपये प्रति क्विंटल और अरवा मोटा चावल 3100 से 3250 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया. वहीं, बासमती चावल की कीमत 12,500 से 13,500 रुपये प्रति क्विंटल रही.

दलहन में मसूर दाल 6000 से 6550 रुपये, मूंग दाल 9540 से 9600 रुपये और अरहर दाल 11,500 से 15,000 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिकी. गोटा चना का भाव 6200 से 6400 रुपये तथा गोटा मूंग 8500 से 9000 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया.

तिलहन में पीला सरसों 7300 से 7550 रुपये प्रति क्विंटल रहा, जबकि 15 लीटर सरसों तेल की कीमत 2070 से 2470 रुपये के बीच रही. सब्जी बाजार में आलू 1200 से 1450 रुपये प्रति क्विंटल और प्याज 1800 से 1900 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से बिक रहा है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के अमीन और राजस्व कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने शुरू की फेजवाइज प्रमोशन प्रोसेस

एनकाउंटर पर क्या है सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन? भरत तिवारी मामले के बाद शुरू हुई बहस

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन