Maharashtra Politics: शिंदे की ताकत बढ़ी, उद्धव गुट के 6 सांसद आज बदल सकते हैं पाला

Updated:
विज्ञापन

एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे (गोल घेरे में) File Photo

Maharashtra Politics : शिवसेना (यूबीटी) के छह बागी सांसद (22 जून) सोमवार को एकनाथ शिंदे की शिवसेना में विलय कर सकते हैं. इससे शिंदे गुट को दल-बदल कानून के तहत अयोग्यता से बचने के लिए जरूरी दो-तिहाई बहुमत मिल जाएगा.

विज्ञापन

Maharashtra Politics : महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है. उद्धव ठाकरे को बड़ा राजनीतिक झटका लगने की संभावना है. इंडिया टुडे ने सूत्रों के हवाले से खबर दी हे कि शिवसेना (यूबीटी) के सभी छह बागी लोकसभा सांसद सोमवार को दोपहर 3 बजे एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो सकते हैं. इन छह सांसदों के औपचारिक रूप से एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में विलय होने की संभावना है. ऐसा होने पर शिंदे गुट को दल-बदल कानून के तहत अयोग्यता से बचने के लिए जरूरी दो-तिहाई संख्या बल मिल जाएगा, जिससे उसकी राजनीतिक स्थिति और मजबूत हो सकती है.

‘ऑपरेशन टाइगर’ से मची राजनीतिक हलचल के बीच शिवसेना (यूबीटी) ने सोमवार को अपने सभी विधायकों और विधान परिषद सदस्यों की अहम बैठक बुलाई है. यह बैठक दोपहर 2:30 बजे मुंबई के नरीमन पॉइंट स्थित पार्टी कार्यालय ‘शिवालय’ में आयोजित होगी. यह बैठक महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन आयोजित हो रही है और इसे उद्धव ठाकरे द्वारा पार्टी में संभावित टूट-फूट को रोकने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है.

यह भी पढ़ें : Shiv Sena Crisis: ठाकरे पर शिंदे का तंज- भेड़िया बाघ की खाल ओढ़ ले, तो भी बाघ नहीं बन सकता

लोकसभा के कुछ सांसदों की बगावत के बाद पैदा हुए हालात के बीच उद्धव ठाकरे सभी विधायकों को संबोधित कर सकते हैं.

इन दो सांसदों ने शिंदे गुट में शामिल होने की पुष्टि की

यह घटनाक्रम तब सामने आया जब बागी सांसद नागेश पाटिल अष्टीकर और ओमप्रकाश राजे निम्बालकर ने रविवार (21 जून) को सार्वजनिक रूप से एकनाथ शिंदे गुट में शामिल होने के अपने फैसले की पुष्टि कर दी. इसके बाद शिवसेना (यूबीटी) में और टूट की अटकलें तेज हो गई हैं.

कौन-कौन से सांसद नहीं पहुंचे थे बैठक में

17 जून को दिल्ली में आयोजित शिवसेना (यूबीटी) की संसदीय दल की बैठक में शामिल नहीं होने वाले छह सांसदों में संजय दीना पाटिल, संजय देशमुख, संजय जाधव, भाऊसाहेब वाकचौरे, नागेश पाटिल-अष्टीकर और ओमप्रकाश राजे निम्बालकर शामिल हैं. वर्तमान में लोकसभा में शिवसेना (यूबीटी) के नौ सांसद हैं और दल-बदल कानून के तहत दो-तिहाई संख्या बल हासिल करने के लिए बागी गुट को कम से कम छह सांसदों के समर्थन की जरूरत है. 

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola