तृतीय किस्त लेने वाले लाभुकों का पीएम आवास करायें पूर्ण : डीडीसी

पाकुड़. उपविकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया की अध्यक्षता में पीएम जनमन आवास योजना की प्रगति को लेकर बैठक हुई.
संवाददाता, पाकुड़. उपविकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया की अध्यक्षता में पीएम जनमन आवास योजना की प्रगति को लेकर बैठक हुई. बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई. इसमें सभी बीडीओ, प्रखंड समन्वयक एवं खराब प्रदर्शन करने वाले 40 पंचायतों के पंचायत सचिव शामिल हुए. बैठक में डीडीसी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि योजना में तृतीय किस्त भुगतान के उपरांत जिन लाभुकों के आवास अपूर्ण हैं, उन्हें यथाशीघ्र पूर्ण करायें. उन्होंने सभी पंचायत सचिवों को चेतावनी देते हुए कहा कि निर्धारित समय सीमा में आवासों को पूर्ण नहीं करने पर जवाबदेही तय की जाएगी. कहा कि पीएम जनमन आवास सरकार की प्राथमिकता वाली योजना है. इस योजना का लाभ प्रत्येक पात्र लाभुकों तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है. अतः सभी प्रखंड एवं पंचायत स्तर के पदाधिकारी कार्य में तेजी लाकर आवासों को शीघ्र पूर्ण करायें. साथ ही, डीडीसी ने दो अक्तूबर को सभी प्रखंडों में आयोजित विशेष ग्रामसभा को लेकर भी सभी बीडीओ को कई दिशा-निर्देश दिये. मौके पर डीपीआरओ प्रीतिलता मुर्मू, परियोजना पदाधिकारी मोतिउर रहमान मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




