ePaper

मारपीट को लेकर मामला दर्ज

Updated at : 18 Oct 2025 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
मारपीट को लेकर मामला दर्ज

महेशपुर के शहरग्राम दुर्गा मंदिर के पास चल रही पंचायत के दौरान अविनाश कुमार भगत, जो राजग्राम गांव के रहने वाले हैं, पर जानलेवा हमला हुआ। 16 अक्टूबर को शाम करीब छह बजे पिंटू साहा और दीपक कुमार साहा ने लोहे की रॉड से अविनाश पर प्रहार किया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। अविनाश का क्रेशर और माइंस व्यवसाय शहरग्राम-आमलागाछी गांव के पास है। वारदात में अविनाश के सिर और बाईं आंख के पास गंभीर चोटें आईं। उन्होंने महेशपुर थाने में पिंटू और दीपक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, महेशपुर. शहरग्राम दुर्गा मंदिर के पास चल रही पंचायत में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है. पश्चिम बंगाल के राजग्राम गांव के रहने वाले अविनाश कुमार भगत ने महेशपुर थाने में दो लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में कहा गया है कि महेशपुर शहरग्राम-आमलागाछी गांव के पास उनका क्रेशर और माइंस का व्यवसाय है. 16 अक्टूबर को शाम करीब छह बजे जब शहरग्राम दुर्गा मंदिर के पास पंचायत चल रही थी, तभी शहरग्राम के पिंटू साहा और दीपक कुमार साहा लोहे की रॉड लेकर आए और गाली-गलौज करते हुए कहा कि तुम बंगाल से आकर व्यवसाय करते हो, जान से मार देंगे. उन्होंने जान से मारने की नीयत से अविनाश भगत के सिर पर रॉड से वार किया, जिससे उनके सिर और बाईं आंख के पास गंभीर चोटें आईं. अविनाश भगत की लिखित शिकायत पर महेशपुर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola