बीपीओ ने योजनाओं का किया निरीक्षण

बीपीओ ने योजनाओं का किया निरीक्षण
प्रतिनिधि, पाकुड़िया प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी जगदीश पंडित ने बुधवार को पाकुड़िया पंचायत के विभिन्न गांवों का दौरा कर चल रही विकास योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने विरसा हरित ग्राम योजना, भष्मक, अबुआ आवास, बिरसा सिंचाई कूप, मुख्यमंत्री पशुधन योजना सहित अन्य योजनाओं का बारीकी से निरीक्षण किया. बीपीओ ने हरिपुर गांव में लाभुक सुनिराम बास्की का अबुआ आवास और योगेश्वर हांसदा का बिरसा हरित ग्राम योजना अंतर्गत बागवानी कार्य देखा. उन्होंने बागवानी में पानी, खाद, और उचित रख-रखाव की आवश्यकता के बारे में लाभुक को निर्देश दिया. साथ ही पिड डिगिंग कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करवाने के लिए एई रोहित गुप्ता को निर्देश दिए. मौके पर कनिय अभियंता लालू रविदास, पंचायत मुखिया अनिता सोरेन, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक और संबंधित लाभुक भी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सानू दत्ता
सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










