फाइलेरिया जांच के लिए लोगों का लिया ब्लड सैंपल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Nov 2025 6:14 PM
लिट्टीपाड़ा. फूलपहाड़ी गांव में मंगलवार की रात रात्रि रक्त पट्ट संग्रह कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. शुभारंभ मुखिया ने किया. पीरामल संस्था से आए प्रतिनिधि प्रभाष रंजन ने फाइलेरिया की जांच के लिए लोगों का ब्लड सैंपल लिया.
लिट्टीपाड़ा. फूलपहाड़ी गांव में मंगलवार की रात रात्रि रक्त पट्ट संग्रह कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. शुभारंभ मुखिया ने किया. पीरामल संस्था से आए प्रतिनिधि प्रभाष रंजन ने ग्रामीणों को फाइलेरिया के कारण, लक्षण और बचाव के बारे में जानकारी दी. बताया कि फाइलेरिया के परजीवी रात में सक्रिय होते हैं, इसलिए रोग की पहचान के लिए रात के समय रक्त का सैंपल लेकर जांच की जाती है. उन्होंने सभी ग्रामीणों से अपील की कि वे इस अभियान में सहयोग करें और जांच अवश्य करवाएं. एमटीएस विक्की रजक व केटीएस सिमोन मालतो ने रात्रि चौपाल लगाकर ग्रामीणों को फाइलेरिया से संबंधित लघु फिल्म भी दिखाई, ताकि लोग इस बीमारी को समझ सकें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










