चालान का भुगतान नहीं करने वालों वाहनों को काली सूची में डालें : डीसी

Updated at : 19 Apr 2025 5:09 PM (IST)
विज्ञापन
चालान का भुगतान नहीं करने वालों वाहनों को काली सूची में डालें : डीसी

संवाददाता, पाकुड़. उपायुक्त मनीष कुमार ने शनिवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ बैठक की.

विज्ञापन

डीसी की अध्यक्षता में हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक19 अप्रैल फोटो संख्या- 11, 12 कैप्शन- सड़क सुरक्षा समिती की बैठक करते डीसी मनीष कुमार, एसपी प्रभात कुमार व अन्य संवाददाता, पाकुड़. उपायुक्त मनीष कुमार ने शनिवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ बैठक की. कहा कि यातायात नियमों का पालन कराने के लिए नियमित वाहन जांच अभियान चलायें. हिट एंड रन जैसी घटनाओं पर रोक लगायें. हिट एंड रन के पीड़ित परिवार को समय पर मुआवजा प्रदान करने को भी कहा. वहीं नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर ई-पॉस के माध्यम से निर्गत चालान की राशि वाहन स्वामी/चालक की ओर जमा नहीं किया जा रहा है तो वैसे वाहन स्वामी/चालक पर नियम संगत कदम उठाकर बकाया राशि भुगतान कराने की प्रकिया में तेजी लाई जाय. ऐसे वाहन स्वामी/चालक जो बकाया दंड की राशि का भुगतान नहीं कर रहे हैं. ऐसे वाहनों को चिह्नित कर काली सूची में दर्ज करें. वैसे वाहनों की सूची एवं वाहन से संबंधित सभी दस्तावेज जिला परिवहन कार्यालय पाकुड़ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे, ताकि संबंधित वाहनों की नीलामी कराने प्रकिया में तेजी लाई जा सके. एसपी प्रभात कुमार ने प्रतिदिन वाहन जाँच अभियान चलाने का निर्देश दिया. जिलांतर्गत सभी सड़कों पर परिचालित होने वाले ट्रक, हाइवा, ट्रैक्टर व अन्य व्यवसायिक वाहनों पर परिवहन विभाग के नियमानुसार किसी प्रकार लोहा एंगल, पटरा एवं अन्य लगा नहीं होना चाहिए. ऐसे वाहन परिवहन करने वाले वाहन स्वामी एवं चालकों के ऊपर कठोर दंडात्मक कार्रवाई करें. सड़क किनारे नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को संबंधित थाने को सुपुर्द करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola