बीएलए-2 नियुक्ति के बाद मतदाता सूची सत्यापन पर भाजपा का जोर

Published by : SANU KUMAR DUTTA Updated At : 08 Jun 2026 5:23 PM

विज्ञापन

भाजपा झिकरहाटी मंडल ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की रणनीति बनाई। कदमसार में हुई बैठक में आगामी कार्यक्रमों और विशेष पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान पर चर्चा हुई। मोहन कुमार मंडल ने मतदाता सूची के सुधार एवं सत्यापन में सक्रियता का आह्वान किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय ने सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों के जनजागरण कार्यक्रमों जैसे स्वच्छता, मन की बात, योग दिवस आदि पर जोर दिया। कई कार्यकर्ता बैठक में मौजूद थे।

विज्ञापन

भाजपा झिकरहाटी मंडल ने बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की बनायी रणनीति नगर प्रतिनिधि, पाकुड़ भाजपा झिकरहाटी मंडल की संगठनात्मक बैठक कदमसार में मंडल अध्यक्ष सुरेश मंडल की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में मंडल प्रभारी मोहन कुमार मंडल एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय विशेष रूप से उपस्थित रहे. इस दौरान आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई तथा बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान और केंद्र की मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किए जाने वाले जनजागरण कार्यक्रमों पर भी विचार-विमर्श किया गया. मंडल प्रभारी मोहन कुमार मंडल ने कहा कि एसआइआर अभियान के तहत बीएलए-2 की नियुक्ति की जा चुकी है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची के शुद्धिकरण और सत्यापन अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया. साथ ही पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने तथा अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की. भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय ने कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इनमें स्वच्छता अभियान, मन की बात कार्यक्रम, मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान, एक पेड़ मां के नाम तथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जैसे कार्यक्रम शामिल हैं. उन्होंने कहा कि इन अभियानों के माध्यम से केंद्र सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा. बैठक में प्रसाद मंडल, सुविकास मंडल, संतोष राजवंशी, विक्रांत राजवंशी, मुस्तफा शेख, सहदेव राजवंशी, रमेश मंडल, अरुण मंडल, राजेश रविदास, शिशु मंडल, गौरांग मंडल, सोना मंडल, गुलाम अंबिया समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
SANU KUMAR DUTTA

लेखक के बारे में

By SANU KUMAR DUTTA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola