पाकुड़िया के 149 विद्यालयों में मनाया गया जन्मोत्सव सह तिथि भोजन

Updated at : 20 Jun 2025 5:01 PM (IST)
विज्ञापन
पाकुड़िया के 149 विद्यालयों में मनाया गया जन्मोत्सव सह तिथि भोजन

बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने केक काटकर बच्चों का जन्मदिन मनाया एवं शिक्षा के प्रति उनका उत्साह बढ़ाया.

विज्ञापन

पाकुड़िया. उपायुक्त मनीष कुमार के निर्देशानुसार प्रखंड के उत्क्रमित कन्या उच्च विद्यालय, प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक विद्यालय, मोगलाबांध मध्य विद्यालय सहित 149 विद्यालयों में शुक्रवार को जन्मोत्सव सह तिथि भोजन का आयोजन किया. प्रखंड के हरिश्चंद्र मध्य विद्यालय में स्कूली बच्चों के बीच बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने केक काटकर बच्चों का जन्मदिन मनाया एवं शिक्षा के प्रति उनका उत्साह बढ़ाया. इसके पश्चात उन्होंने बच्चों को एक लाइन से बैठाकर अपने हाथों से भोजन परोसकर भोजन करवाया और बच्चों को विद्यालय आने के लिए प्रेरित भी किया. उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम बच्चों को विद्यालय आने के लिए मनोबल को बढ़ाने एवं विद्यालय और शिक्षा के प्रति रुचि लाने के लिए किया गया है. इस कार्यक्रम का आयोजन अब प्रत्येक माह की आखिरी 20 तारीख को किया जाएगा. इस कार्यक्रम से बच्चों के बीच खुशी का माहौल देखा गया. मौके पर मुखिया अनिता सोरेन, शिक्षक निमाई चंद्र बाउरी, सुजुला मुर्मू, पंचायत सचिव, विद्यालय के अध्यक्ष, ग्राम प्रधान सहित अभिभावक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola