बंगाल चुनाव से टूटेगा भाजपा और टीएमसी का मनोबल: डॉ इरफान

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और कांग्रेस के राजेश ठाकुर ने पाकुड़ में प्रेस वार्ता करते हुए पश्चिम बंगाल की राजनीति पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता इस बार बदलाव चाहती है और भाजपा व टीएमसी का मनोबल टूटने वाला है। राहुल गांधी के स्वागत में जनता उत्साहित है और कांग्रेस वहां एक बड़ी पार्टी बन सकती है। मंत्री ने भाजपा पर जनता को डराने का आरोप लगाया और कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने के लिए कदम उठाए जाएंगे। कांग्रेस नेता ठाकुर ने कहा कि बंगाल की जनता नफरत के बजाय मोहब्बत को चुन रही है और ममता- मोदी की जोड़ी को तोड़ने वाली है। जनता भ्रष्टाचार और भयमुक्त सरकार चाहती है।
प्रतिनिधि, पाकुड़ पाकुड़ परिसदन में मंगलवार को झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी और कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने प्रेस वार्ता कर पश्चिम बंगाल की राजनीति पर बड़ा बयान दिया. दोनों नेता राहुल गांधी की शमशेरगंज चुनावी सभा में शामिल होने के लिए पाकुड़ पहुंचे थे. मंत्र ने कहा कि बंगाल की जनता इस बार बदलाव चाहती है. उन्होंने दावा किया कि भाजपा और टीएमसी का मनोबल बंगाल से ही टूटेगा. उन्होंने कहा कि जनता भ्रष्टाचार मुक्त और भयमुक्त सरकार चाहती है. राहुल गांधी के आगमन को लेकर जनता में उत्साह है और कांग्रेस के प्रति लगाव दिख रहा है. उन्होंने कहा कि बंगाल में कांग्रेस एक बड़ी पार्टी के रूप में उभर सकती है. मंत्री ने कहा कि भाजपा के दिग्गज नेताओं का लगातार बंगाल में आना-जाना हो रहा है. हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी भी आये थे और उन्होंने नफरत की बात कही. अंसारी ने आरोप लगाया कि भाजपा जनता को डराने और धमका रही है, लेकिन जनता सब समझ चुकी है. जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी कहा कि यदि व्यवस्था चरमराई हुई है तो इसमें जनता और नेताओं का दोष है. उन्होंने आश्वासन दिया कि डीसी और सिविल सर्जन से बात कर स्वास्थ्य विभाग को सुदृढ़ बनाने की दिशा में कदम उठाए जायेंगे. एंबुलेंस की कमी को दूर करने के लिए नयी एंबुलेंस खरीदे जाने पर विमर्श चल रहा है. कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने कहा कि बंगाल की जनता ने नफरत की बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने का मन बना लिया है. उन्होंने कहा कि ममता और मोदी की जोड़ी को जनता तोड़ने जा रही है. जनता भ्रष्टाचार और भय मुक्त सरकार चाहती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




