आंगनबाड़ी सेविकाओं ने निकाली जागरूकता रैली

महेशपुर प्रखंड के सीलमपुर आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह के तहत 15 सितंबर से 16 अक्टूबर तक चल रहे अभियान के दौरान सीडीपीओ नीलू रानी एवं माहिया पर्यवेक्षिका तृप्ति भंडारी की उपस्थिति में वाश सेवाओं और व्यवहारों पर जागरूकता सत्र और रैली आयोजित की गई। आंगनबाड़ी केंद्र पर शिशु और छोटे बच्चों को सही भोजन और हाथ धोने के तरीकों की जानकारी दी गई। बच्चों को हाथ धोने का अभ्यास भी कराया गया। इस कार्यक्रम में कंप्यूटर ऑपरेटर उदय रविदास, सेविका सहित अन्य लोग मौजूद थे।
महेशपुर. महेशपुर प्रखंड के सीलमपुर आंगनबाड़ी केंद्र के पोषक क्षेत्र में पोषण माह के तहत बुधवार को सीडीपीओ नीलू रानी एवं माहिया पर्यवेक्षिका तृप्ति भंडारी की उपस्थिति में पोषण अभियान के तहत वाश सेवाओं और व्यवहारों पर जागरूकता सत्र और जागरूकता रैली निकाली गई. यह पोषण माह 15 सितंबर से 16 अक्तूबर तक चल रहा है. इस अवसर पर दोनों विषयों से संबंधित सत्र के बारे में आंगनबाड़ी केंद्र में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई. साथ ही शिशु और छोटे बच्चों को खिलाने के तरीकों के बारे में भी जानकारी दी गई. आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को हाथ धुलाई करने के तरीकों को बताते हुए हाथ धुलाई भी कराई गई. इस मौके पर कंप्यूटर ऑपरेटर उदय रविदास, सेविका सहित अन्य लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




