आंबेडकर जयंती. क्विज प्रतियोगिता में गुरुकुल और सिद्धि एकेडमी विजेता

Published at :14 Apr 2026 6:27 PM (IST)
विज्ञापन
आंबेडकर जयंती. क्विज प्रतियोगिता में गुरुकुल और सिद्धि एकेडमी विजेता

अमड़ापाड़ा के पोखरिया चौक पर आंबेडकर क्लब के आयोजन में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। बीडीओ प्रमोद कुमार गुप्ता, सीओ औसफ अहमद खां और थाना प्रभारी अनूप रोशन ने श्रद्धांजलि दी। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के बीच क्विज प्रतियोगिता हुई, जिसमें जूनियर और सीनियर ग्रुप के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहेब के विचारों और योगदान पर जोर देते हुए शिक्षा, समानता व संविधान की अहमियत बताई। प्रखंड मुख्यालय पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल वितरित कर सेवा कार्य किया गया। क्लब के कई सदस्य कार्यक्रम में उपस्थित थे।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, अमड़ापाड़ा. प्रखंड के पोखरिया चौक के समीप आंबेडकर क्लब के तत्वावधान में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनायी गयी. मुख्य अतिथि बीडीओ प्रमोद कुमार गुप्ता, विशिष्ट अतिथि सीओ औसफ अहमद खां और थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगरा ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों और कोचिंग संस्थानों के छात्र-छात्राओं के बीच क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुई. जूनियर ग्रुप में गुरुकुल कोचिंग सेंटर प्रथम, सनराइज एकेडमी द्वितीय और प्रजापति ट्यूशन सेंटर तृतीय स्थान पर रहे. सीनियर ग्रुप में सिद्धि एकेडमी प्रथम, सनराइज एकेडमी द्वितीय और प्रिपेरेटरी सेंटर चिल्ड्रेंस एकेडमी तृतीय स्थान पर रही. विजेता प्रतिभागियों को बीडीओ और सीओ ने कप, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बाबा साहेब के विचारों और उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए समाज को शिक्षा, समानता और संविधान के मार्ग पर चलने का संदेश दिया. इसी क्रम में प्रिपेरेटरी सेंटर चिल्ड्रेंस एकेडमी में भी श्रद्धासुमन अर्पित किए गए. बाद में प्रखंड मुख्यालय स्थित बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के बीच फल वितरण कर सेवा कार्य किया गया. मौके पर क्लब अध्यक्ष संजय रजक, सचिव संजय दास, संतोष रजक, निखिल कुमार, मो. जावेद, बाबूचंद मिर्धा, विनोद दास आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola