यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार

यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार
प्रतिनिधि, पाकुड़: मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग के साथ यौन शोषण करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. थाना प्रभारी संजीव कुमार झा ने बताया कि थाना क्षेत्र के हरिगंज निवासी हाबिल शेख पर एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर यौन शोषण करने का आरोप लगा है. पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. थाना प्रभारी ने बताया कि सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सानू दत्ता
सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










