अभाविप के कार्यकर्ता ने मरीज के लिए किया रक्तदान

पाकुड़. सदर अस्पताल में भर्ती तलवाडांगा निवासी महिला मरीज चंपा देवी लिए अभाविप के कार्यकर्ता निखिल दास ने बुधवार को रक्तदान किया.
संवाददाता, पाकुड़. सदर अस्पताल में भर्ती तलवाडांगा निवासी महिला मरीज चंपा देवी लिए अभाविप के कार्यकर्ता निखिल दास ने बुधवार को रक्तदान किया. उन्होंने ब्लड बैंक में रक्तदान कर महिला के इलाज में मदद की. डॉक्टर ने बताया कि बुजुर्ग महिला के शरीर में रक्त की भारी कमी है, उन्हें रक्त चढ़ाने की जरूरत है. इस पर मरीज के परिजनों ने सूचना एबीवीपी के नगर मंत्री हर्ष भगत को दी. उन्होंने विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता निखिल दास से संपर्क किया और उन्हें रक्तदान करने का आग्रह किया. इसके बाद निखिल दास शहर स्थित ब्लड बैंक पहुंचे और मरीज के परिजनों से मिलकर रक्तदान कर उन्हें रक्त मुहैया कराया. मौके पर अभाविप के रितिक सिंह, रितेश कुमार, कमल किशोर, नवीन कुमार मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




