मंगलवार और शुक्रवार को सभी प्रखंडों में लगेगा जनता दरबार

Published at :05 May 2026 5:37 PM (IST)
विज्ञापन
मंगलवार और शुक्रवार को सभी प्रखंडों में लगेगा जनता दरबार

पाकुड़. आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर जिले में विशेष जनता दरबार का आयोजन किया जायेगा.

विज्ञापन

संवाददाता, पाकुड़. आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर जिले में विशेष जनता दरबार का आयोजन किया जायेगा. इस संबंध में उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने आदेश जारी किया है. सभी प्रखंडों और अंचलों में नियमित रूप से जनता दरबार आयोजित करने का निर्देश दिया है. जारी आदेश के अनुसार, प्रत्येक सप्ताह मंगलवार और शुक्रवार को पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक विशेष जनता दरबार लगाया जायेगा. शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों की शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान सुनिश्चित किया जायेगा. उपायुक्त ने सभी बीडीओ और सीओ को अपने-अपने क्षेत्रों में निर्धारित दिनों में नियमित रूप से जनता दरबार आयोजित करने को कहा है. लोगों की सुविधा के लिए दरबार की तिथि और समय कार्यालयों के सूचना पट्ट पर प्रदर्शित करने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola