बारातियों से भरी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, युवक की मौत, चार अन्य घायल

Updated at : 27 May 2025 5:27 PM (IST)
विज्ञापन
बारातियों से भरी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, युवक की मौत, चार अन्य घायल

बारात लेकर बोरियो जा रहा सवारी वाहन तेतुलकुड़िया पहाड़ी ढलान पर असंतुलित होकर पलट गया. इससे बड़ा खम्भी गांव निवासी धर्मा पहाड़िया की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

विज्ञापन

लिट्टीपाड़ा. थाना क्षेत्र के तेतुलकुड़िया गांव के पहाड़ी ढलान में सोमवार देर रात बाराती से भरी सवारी वाहन पलटने से एक युवक की मौत हो गयी, वहीं चार अन्य लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार बड़ा खम्भी गांव से सवारी वाहन (जेएच 17 बी 1279) बारात लेकर बोरियो जा रहा था कि तेतुलकुड़िया पहाड़ी ढलान पर वाहन असंतुलित होकर पलट गया. इससे वाहन पर सवार बड़ा खम्भी गांव निवासी धर्मा पहाड़िया (15) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि वाहन में सवार कबरा पहाड़िया (17), मैसा मालतो (22), पिरका पहाड़िया (25) एवं मैसा मालतो (45) गंभीर रूप से घायल हो गया. ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गयी, जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद गभीर रूप से घायल चारों व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए पाकुड़ रेफर कर दिया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मुकेश बेसरा ने बताया कि दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है. सभी घायलों काे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पाकुड़ रेफर कर दिया गया है. थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि सभी घायलों को हॉस्पिटल पहुंचा दिया गया है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया गया है. वाहन को जब्त कर लिया गया है. चालक फरार है. मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola