ePaper

झामुमो सांसद संजीव कुमार ने राज्यसभा में पीएम मोदी के साहेबगंज दौरे का किया विरोध, अायोग भी गये

Updated at : 29 Mar 2017 3:29 PM (IST)
विज्ञापन
झामुमो सांसद संजीव कुमार ने राज्यसभा में पीएम मोदी के साहेबगंज दौरे का किया विरोध, अायोग भी गये

नयी दिल्ली : झारखंड के लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र चुनाव के मद्देनजर झारखंड मुक्ति मोर्चा के राज्यसभा सदस्य संजीव कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छह अप्रैल के प्रस्तावित साहेबगंज दौरे का विरोध किया है. संजीव कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे से आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन होगा. उल्लेखनीय है कि नौ अप्रैल […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : झारखंड के लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र चुनाव के मद्देनजर झारखंड मुक्ति मोर्चा के राज्यसभा सदस्य संजीव कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छह अप्रैल के प्रस्तावित साहेबगंज दौरे का विरोध किया है. संजीव कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे से आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन होगा. उल्लेखनीय है कि नौ अप्रैल को लिट्टीपाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान होना है. उससे पहले छह अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वहां कई महत्वाकांक्षी योजनाओं की शुरुआत करेंगे.

झामुमो सांसद संजीव कुमार व कांग्रेस प्रवक्ता अजय कुमार आज चुनाव आयोगभी पहुंचे. दोनों नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित साहेबगंज दौरे का विरोधकिया और उनके दौरे को चुनाव तक स्थगित कराने की मांग की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola