दुर्घटना. लिट्टीपाड़ा प्रखंड के रामपुर गांव के समीप हुआ हादसा

Updated at : 01 Mar 2016 4:03 AM (IST)
विज्ञापन
दुर्घटना. लिट्टीपाड़ा प्रखंड के रामपुर गांव के समीप हुआ हादसा

हाइवा के कुचलकर युवक की मौत जिले में वाहनों की रफ्तार पर लगाम नहीं लग पा रहा है. आये दिन अनियंत्रित वाहनों की चपेट में आकर लोगों की जान जा रही है. लाख कोशिशों के बावजूद भी रफ्तार पर लगाम नहीं लग पा रहा है. लिट्टीपाड़ा : थाना क्षेत्र के रामपुर के समीप सोमवार को […]

विज्ञापन

हाइवा के कुचलकर युवक की मौत

जिले में वाहनों की रफ्तार पर लगाम नहीं लग पा रहा है. आये दिन अनियंत्रित वाहनों की चपेट में आकर लोगों की जान जा रही है. लाख कोशिशों के बावजूद भी रफ्तार पर लगाम नहीं लग पा रहा है.
लिट्टीपाड़ा : थाना क्षेत्र के रामपुर के समीप सोमवार को करीब दो बजे हाइवा की चपेट में आने से एक 27 वर्षीय युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. युवक की पहचान साहिबगंज जिला के बरहेट थाना अंतर्गत सिंगा गांव निवासी विनोद कर्मकार (27 वर्ष) के रूप में हुई है. विनोद कर्मकार के भाई बिरेन कर्मकार ने घटना को लेकर पुलिस को जानकारी देते हुए बताया है कि वे अपने बड़े भाई विनोद कर्मकार के साथ अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के जामुगड़िया से बैल खरीदकर बरहेट की ओर जा रही थी.
इसी बीच अनियंत्रित तेज गति से आ रहे एक हाइवा ने लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के समीप कुचलते हुए फरार हो गये. उपरोक्त घटना में देखते ही देखते विनोद कर्मकार की मौत घटना स्थल पर हो गयी. इधर घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा लिट्टीपाड़ा-साहिबगंज व लिट्टीपाड़ा-गोड्डा मुख्य पथ को जाम कर दिया.
घटना की जानकारी मिलने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार मिश्र के अलावा थाना प्रभारी संतोष कुमार सदल-बल वहां पहुंच कर लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया. आक्रोशित लोगों का कहना था कि मृतक के परिजनों को मुआवजा के अलावा घटना में संलिप्त हाइवा व चालक को पुलिस गिफ्तार करे. इस पर पुलिस ने कहा कि जल्द ही घटना में शामिल हाइवा व उसके चालक पुलिस के गिरफ्त में होंगे.
इधर पारिवारिक लाभ योजना के तहत बीडीओ राजीव कुमार मिश्रा ने मृतक के परिजनों को 10 हजार रुपये दिया. समाचार लिखे जाने तक ग्रामीणों ने उपरोक्त सड़क को जाम रखा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola