सेविका पर लगाया मनमानी ढंग से आंगनबाड़ी संचालन का आरोप

महेशपुर : प्रखंड अंतर्गत रोलाग्राम पंचायत के रोलाग्राम मोमीन टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संचालित है. पंचायत के ग्रामीणों ने सेविका पर मनमानी ढंग से केंद्र चलाने को लेकर स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीणों ने विरोध जताया. रोलाग्राम पंचायत समिति सदस्य अनारूद्दीन मियां ने बताया कि केंद्र की सेविका हजीरून बीबी से पंचायत समिति तथा वार्ड […]
महेशपुर : प्रखंड अंतर्गत रोलाग्राम पंचायत के रोलाग्राम मोमीन टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संचालित है. पंचायत के ग्रामीणों ने सेविका पर मनमानी ढंग से केंद्र चलाने को लेकर स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीणों ने विरोध जताया. रोलाग्राम पंचायत समिति सदस्य अनारूद्दीन मियां ने बताया कि केंद्र की सेविका हजीरून बीबी से पंचायत समिति तथा वार्ड सदस्य ने केंद्र संचालन की जानकारी मांगी. लेकिन सेविका ने कुछ भी नहीं बताया.
सोमवार को केंद्र में मात्र आठ बच्चों को उपस्थिति देखी गयी. बच्चों की उपस्थिति तथा केंद्र से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी मांगने पर सेविका ने किसी प्रकार की जानकारी देने से इनकार किया. पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीणों ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी महेशपुर को उक्त सेविका हजीरून बीबी के खिलाफ आवेदन देकर उचित कार्रवाई करने की बात कही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




