डीएसओ ने भी की राशन दुकानों की जांच

Updated at : 26 Feb 2016 3:05 AM (IST)
विज्ञापन
डीएसओ ने भी की राशन दुकानों की जांच

हिरणपुर : अनाज वितरण दिवस पर गुरुवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी नीरज कुमार सिंह ने प्रखंड के कई राशन दुकानों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान कई दुकानें बंद मिली. डीएसओ ने तोड़ाई में तीन दुकानों की जांच की. इसके उपरांत मोहनपुर गांव के विकास स्वयं सहायता समूह की राशन दुकान पहुंचे. यह दुकान को […]

विज्ञापन

हिरणपुर : अनाज वितरण दिवस पर गुरुवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी नीरज कुमार सिंह ने प्रखंड के कई राशन दुकानों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान कई दुकानें बंद मिली. डीएसओ ने तोड़ाई में तीन दुकानों की जांच की. इसके उपरांत मोहनपुर गांव के विकास स्वयं सहायता समूह की राशन दुकान पहुंचे. यह दुकान को बंद थी. वहीं मोहनपुर के प्रदीप भगत, रकीब अंसारी एवं चंपा बाहा एसएचजी दुकानों में पहुंच कर लाभुकों से आवश्यक जानकारी ली.

उन्होंने डांगापाड़ा में प्रिया एसएचजी, नारी जागरण देवापाड़ा आदि दुकानों में जा कर स्टॉक पंजी, वितरण पंजी की जांच की. डीएसओ श्री सिंह ने बताया कि वितरण दिवस में लापरवाही बरदाश्त नहीं की जायेगी. लापरवाही बरतने वाले पर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola