बिना साइकिल लिए घर वापस लौटी आधा दर्जन छात्राएं
Updated at : 25 Feb 2016 5:14 AM (IST)
विज्ञापन

अमड़ापाड़ा : प्रखंड के खांडो कांटा बारगो स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय की आधा दर्जन छात्राएं बिना साइकिल लिये ही वापस लौट गयी. छात्रा आशा मरांडी, शीला हेम्ब्रम, बीटीय मुर्मू, राधोन किस्कू, प्रमीला मरांडी ने बताया कि हमें प्रधान शिक्षक पटवारी हांसदा ने प्रखंड मुख्यालय में कल्याण पदाधिकारी द्वारा साइकिल दिये जाने की सूचना दी गई […]
विज्ञापन
अमड़ापाड़ा : प्रखंड के खांडो कांटा बारगो स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय की आधा दर्जन छात्राएं बिना साइकिल लिये ही वापस लौट गयी. छात्रा आशा मरांडी, शीला हेम्ब्रम, बीटीय मुर्मू, राधोन किस्कू, प्रमीला मरांडी ने बताया कि हमें प्रधान शिक्षक पटवारी हांसदा ने प्रखंड मुख्यालय में कल्याण पदाधिकारी द्वारा साइकिल दिये जाने की सूचना दी गई थी.
परंतु एक बजे तक प्रधान शिक्षक प्रखंड मुख्यालय नहीं पहुंचे. जिस कारण उन्हें साइकिल नहीं मिली. अब वे वापस अपने घर जा रही हैं. वहीं मामले को लेकर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी हेलेन मरांडी ने बताया कि इस मामले में मुझे कोई जानकारी
नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




