जिले में आग से तीन घर राख
Updated at : 24 Feb 2016 3:24 AM (IST)
विज्ञापन

अगलगी. मोहनपुर व संथाली टोला में मंगलवार को हुई घटना मोहनपुर के दो घरों में अाग लग गयी. इस अगलगी में हजारों की संपत्ति राख हो गयी. अब पीिड़त परिवार के समक्ष नौबत यह है कि वे लोग कहां सिर छिपायेंगे. महगामा/बोआरीजोर : महगामा के मोहनपुर गांव में अग्निकांड की भेंट दो घर चढ़ गये. […]
विज्ञापन
अगलगी. मोहनपुर व संथाली टोला में मंगलवार को हुई घटना
मोहनपुर के दो घरों में अाग लग गयी. इस अगलगी में हजारों की संपत्ति राख हो गयी. अब पीिड़त परिवार के समक्ष नौबत यह है कि वे लोग कहां सिर छिपायेंगे.
महगामा/बोआरीजोर : महगामा के मोहनपुर गांव में अग्निकांड की भेंट दो घर चढ़ गये. आग लगने लगने का कारण का पता नहीं चल पाया है. गृहस्वामी बहियार गये थे. आग लगने से घर मे रखे 10 बोरा धान, बर्तन, वस्त्र समेत अन्य सामान भी जलकर राख हो गया. पीड़ित फुलचंद्र राय व शंकर राय बताये जा रहे हैं.
दोनों सगे भाई है. पहले आग फुलचंद्र राय के घर में लगी. उसके बाद ही सटे घर शंकर राय के घर को आग ने अपनी चपेट मे ले लिया. सूचना पीड़ित परिवारों द्वारा अंचलाधिकारी को दूरभाष पर दी गयी है. अग्निकांड के बाद परिवार बेघर हो गया है.
मुआवजे की दरकार है. मुखिया मो रहीम ने हरसंभव सहायता राशि दिलाये जाने का आश्वासन दिया है. इधर बड़ा बोआरीजोर पंचायत के बोआरीजोर संथाली टोला में मुुंशी सोरेन का घर आग से जलकर राख हो गया है. घटना मंगलवार शाम के पांच बजे की बतायी जा रही है. अगलगी की इस घटना में घर में रखे अनाज व सामान जल कर राख हो गया. पीड़ित मुंशी सोरेन ने बताया कि अगलगी में उसे 50 किलो चावल, 30 किलो गेंहू, बरतन, कपड़ा सहित 15 हजार की क्षति हो गयी है. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है.
ग्रामीणों द्वारा किसी तरह चापानल, कुआं आदि से पानी लेकर आग को बुझाने का कार्य किया गया. इस बाबत बीडीओ विजय प्रकाश मरांडी ने बताया कि कर्मचारी को गांव भेजकर क्षतिपूर्ति का आकलन कराया जायेगा. क्षति का आकलन कर मुआवजा दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




