पुलिस ने सैकड़ों बीघा अफीम की फसल को किया नष्ट

Updated at : 24 Feb 2016 3:20 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने सैकड़ों बीघा अफीम की फसल को किया नष्ट

फरक्का : मालदा व मुर्शिदाबाद जिला के सीमावर्ती क्षेत्र पर गंगा किनारे बड़े पैमाने पर अवैध रूप से लगाये अफीम की खेती को पुलिस प्रशासन द्वारा नष्ट कर दिया गया. जानकारी के मुताबिक उपरोक्त सीमा क्षेत्र पर अवैध रूप से बड़े पैमाने पर अफीम की खेती माफियाओं द्वारा की गयी थी. जिसकी सूचना पुलिस को […]

विज्ञापन

फरक्का : मालदा व मुर्शिदाबाद जिला के सीमावर्ती क्षेत्र पर गंगा किनारे बड़े पैमाने पर अवैध रूप से लगाये अफीम की खेती को पुलिस प्रशासन द्वारा नष्ट कर दिया गया.

जानकारी के मुताबिक उपरोक्त सीमा क्षेत्र पर अवैध रूप से बड़े पैमाने पर अफीम की खेती माफियाओं द्वारा की गयी थी. जिसकी सूचना पुलिस को मिली थी. सूचना पर फरक्का के बीडीओ केशंग भुटिया तथा फरक्का आइसी समीर रंजन लाला सहित अन्य पदाधिकारी द्वारा काफी संख्या में पुलिस बल के साथ वहां पहुंच कर फरक्का थाना क्षेत्र हुसैनपुर पार दावनापुर में गंगा किनारे लगे सैकड़ों बीघा पर जमीन पर अफीम की फसल को ट्रैक्टर के माध्यम से रौंद कर नष्ट किया गया.

प्र्रशासन के मुताबिक झारखंड व पश्चिम बंगाल के सीमाई क्षेत्रों में गंगा किनारे बड़े पैमाने पर अवैध रूप से अफीम की खेती की जाने की सूचना है. इसी सूचना के आधार पर समय-समय पर अभियान चला कर प्रशासन द्वारा छापेमारी कर फसलों को नष्ट किया जा रहा है. प्रशासनिक पदाधिकारियों के मुताबिक आगे भी इस तरह की कार्रवाई की जाती रहेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola