झारखंड के अर्धकुंभ में पहुंचे लाखों लोग

Updated at : 23 Feb 2016 8:34 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड के अर्धकुंभ में पहुंचे लाखों लोग

झारखंड का नाम विश्व भर में होगा : ताला बोरियो विधायक ताला मरांडी ने कहा कि सूबे के सरकार तरक्की व उन्नति के रास्ते पर है. 15 माह का विकास केवल ट्रेलर है. शेष समयों में विकास की फिल्म अभी बाकी है. वर्तमान की सरकार आदिवासियों को सम्मान देने का कार्य कर रही है. विकास […]

विज्ञापन
झारखंड का नाम विश्व भर में होगा : ताला
बोरियो विधायक ताला मरांडी ने कहा कि सूबे के सरकार तरक्की व उन्नति के रास्ते पर है. 15 माह का विकास केवल ट्रेलर है. शेष समयों में विकास की फिल्म अभी बाकी है. वर्तमान की सरकार आदिवासियों को सम्मान देने का कार्य कर रही है. विकास के क्षेत्र में विकसित झारखंड का नाम पूरे विश्व में होगा.
15 वर्षों से क्षेत्र को सड़क नसीब नहीं
राजमहल विधायक अनंत कुमार ओझा ने कहा कि झारखंड बनने के 15 वर्ष बीत जाने के बाद भी इस क्षेत्र को अच्छी सड़क नसीब नहीं हुई है. कहा : साहेबगंज से राजमहल की दूरी मात्र 36 किलोमीटर है. जिसका सफर तय करने में दो घंटे लगते हैं. सरकार ने 70 करोड़ की स्वीकृति देकर सड़क निर्माण कार्य चालू कराया गया है. उन्होंने सीएम से राजमहल में मॉडल कॉलेज खोलने की मांग की. कहा : इस क्षेत्र को पर्यटन के क्षेत्र में विकास करने की जरुरत है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola