विस्थापन प्रक्रिया की हो उच्चस्तरीय जांच : साइमन
Updated at : 22 Feb 2016 8:31 AM (IST)
विज्ञापन

पाकुड नगर : सूबे के पूर्व कैबिनेट मंत्री साइमन मरांडी पचुवाड़ा सेंट्रल कोल ब्लॉक में विस्थापित किये गये लोगों को बगैर मुआवजा दिये कोयला खनन कार्य शुरू करने को लेकर उच्चस्तरीय न्यायिक जांच की मांग की है. प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि जमीन को कौड़ी के भाव में लिया गया था. आलूवेड़ा में आदिवासियों […]
विज्ञापन
पाकुड नगर : सूबे के पूर्व कैबिनेट मंत्री साइमन मरांडी पचुवाड़ा सेंट्रल कोल ब्लॉक में विस्थापित किये गये लोगों को बगैर मुआवजा दिये कोयला खनन कार्य शुरू करने को लेकर उच्चस्तरीय न्यायिक जांच की मांग की है. प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि जमीन को कौड़ी के भाव में लिया गया था. आलूवेड़ा में आदिवासियों की जमीन अब खेती लायक नहीं रही.
पूरी तरह से बर्बाद हो गयी है. प्रशासन को इस दिशा में राहत कार्य चलाना चाहिए. ताकि गरीब अदिवासी को रोटी नसीब हो सके. कहा, बाहरी लोगों को कोल कंपनी में लाने की साजिश रची जा रही है. जिसे नाकाम कर दिया जायेगा. बाहरी लोगों को किसी भी सूरत में बरदाश्त नहीं किया जायेगा. इसके लिए आम जनता से मिलकर आंदोलन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




