स्टॉक समेत वितरण पंजी को बारिकी से खंगाली

Updated at : 22 Feb 2016 8:31 AM (IST)
विज्ञापन
स्टॉक समेत वितरण पंजी को बारिकी से खंगाली

लिट्टीपाड़ा : अनुमंडल पदाधिकारी शशि रंजन ने रविवार को लिट्टीपाड़ा प्रखंड के सूरजबेड़ा पंचायत के मोहनपुर गांव के डीलर गंगा स्वयं सहायता समूह के दुकान की जांच की. क्रम में एसडीओ ने स्टॉक पंजी समेत वितरण पंजी को बारिकी से खंगाली. जांच के क्रम में एसडीओ ने बीते माह दिसंबर व जनवरी का राशन लाभुकों […]

विज्ञापन

लिट्टीपाड़ा : अनुमंडल पदाधिकारी शशि रंजन ने रविवार को लिट्टीपाड़ा प्रखंड के सूरजबेड़ा पंचायत के मोहनपुर गांव के डीलर गंगा स्वयं सहायता समूह के दुकान की जांच की. क्रम में एसडीओ ने स्टॉक पंजी समेत वितरण पंजी को बारिकी से खंगाली. जांच के क्रम में एसडीओ ने बीते माह दिसंबर व जनवरी का राशन लाभुकों के बीच वितरण कराया. उल्लेखनीय है कि बीते शनिवार को सूरजबेड़ा पंचायत के मोहनपुर गांव के दर्जनों लाभुकों ने लिट्टीपाड़ा बीडीओ राजीव कुमार मिश्रा के साथ मारपीट की थी. कार्डधारियों ने कहा था कि चार माह से डीलर द्वारा राशन व केराेसिन का वितरण नहीं किया गया है.

इस पर एसडीओ श्री रंजन ने मीडिया कर्मियों को बताया कि ग्रामीणों द्वारा बीडीओ के साथ मारपीट किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि ऐसी घिनौनी हरकत करने वाले लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा. कहा कि कुछ लोगों द्वारा ग्रामीणों को उकसाया जा रहा है. प्रशासन ऐसे लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई करेगी. ताकि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola