गलत तरीके से पचुवाड़ा में दिया खनन पट्टा

Updated at : 18 Feb 2016 4:20 AM (IST)
विज्ञापन
गलत तरीके से पचुवाड़ा में दिया खनन पट्टा

बंगाल एम्टा कोल माइंस ने प्रशासन से जारी करवाया था खनन पट्टा कमिश्नर की जांच रिपोर्ट में तात्कालीन उपायुक्त सुनील कुमार सिंह पर उठी उंगली पाकुड़ : पाकुड़ के तात्कालिन उपायुक्त सुनिल कुमार सिंह द्वारा बंगाल एम्टा कोल माइंस लिमिटेड कंपनी को अवैध तरीके से माइनिंग लीज प्रदान किया गया था. इसका खुलासा संताल परगना […]

विज्ञापन

बंगाल एम्टा कोल माइंस ने प्रशासन से जारी करवाया था खनन पट्टा

कमिश्नर की जांच रिपोर्ट में तात्कालीन उपायुक्त सुनील कुमार सिंह पर उठी उंगली
पाकुड़ : पाकुड़ के तात्कालिन उपायुक्त सुनिल कुमार सिंह द्वारा बंगाल एम्टा कोल माइंस लिमिटेड कंपनी को अवैध तरीके से माइनिंग लीज प्रदान किया गया था. इसका खुलासा संताल परगना प्रमंडल के डिविजनल कमिश्नर एनके मिश्रा की अध्यक्षता में गठित जांच कमेटी ने की है. जांच रिपोर्ट खान व भूतत्व विभाग के प्रधान सचिव को सौंप दी गई है. जिसमें स्पष्ट किया गया है कि तत्कालीन उपायुक्त ने कंपनी को इस अवैध खनन पट्टा प्रदान कर पचुवाड़ा नॉर्थ कोल ब्लॉक के जनजातीय समुदाय के भोले-भाले रैयतों के साथ अन्याय किया गया है.
यह एक अापराधिक कृत्य भी है. जांच टीम में कमिश्नर श्री मिश्रा के अलावे पाकुड़ के तत्कालीन उपायुक्त सुलसे बखला, एसपी अजय लिंडा, खान विभाग के उपनिदेशक अशोक कुमार रजक व सहायक खनन पदाधिकारी सुरेश शर्मा शामिल थे. गौरतलब हो कि खान एवं भूतत्व विभाग द्वारा जून 2015 में जांच कमेटी का गठन किया गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola