फरक्का में 13 लाख 49 हजार के जाली नोट के साथ एक गिरफ्तार
Updated at : 13 Feb 2016 7:26 AM (IST)
विज्ञापन

फरक्का : सीमा सुरक्षा वाहिनी के एफजीटी फरक्का के खुफिया और 20 बटालियन की विशेष टीम ने एक अभियान चला कर 13 लाख 49 हजार रुपये के जाली नोट के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस जवानों को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति भारी मात्रा […]
विज्ञापन
फरक्का : सीमा सुरक्षा वाहिनी के एफजीटी फरक्का के खुफिया और 20 बटालियन की विशेष टीम ने एक अभियान चला कर 13 लाख 49 हजार रुपये के जाली नोट के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस जवानों को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति भारी मात्रा में जाली नोट लेकर कहीं जा रहा है.
इसके बाद पुलिस जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बीती रात्रि करीब दो बजे सीमावर्ती क्षेत्र बीओपी दौलतपुर में छापेमारी कर जाली नोट के साथ उक्त व्यक्ति को पाया नाला के समीप घेर कर उसे गिरफ्तार कर लिया. जांच के क्रम में उसके पास नोटों से भरा एक बैग पाया गया. जिसमें 13 लाख 49 हजार रुपये जाली नोट पाया गया.
बरामद जाली नोट में 1000 के 199 पीस व 500 के 2300 पीस बरामद हुए. गिरफ्तार नाबिरूल इस्लाम, पिता जामाल मुजहारूल मालदा जिले के वैष्णवनगर थानांतर्गत देवनापुर गांव के रहनेवाला है. नाबिरूल शेख के पास से सीम सहित एक मोबाइल व एक घड़ी भी बरामद हुआ है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




