हाइवा के धक्के से पश्चिम बंगाल के मजदूर की मौत
Updated at : 13 Feb 2016 7:23 AM (IST)
विज्ञापन

महेशपुर : थाना क्षेत्र के रद्दीपुर ओपी अंतर्गत सुंदरपहाड़ी गांव समीप हाइवा के धक्के से गंभीर रूप से घायल हुए मजदूर की इलाज के लिए बाहर ले जाने के क्रम में मौत हो गयी. मृतक आशराफु जामान के पिता पश्चिम बंगाल के मुरारोई थाना के हामिदपुर निवासी आशगर ने बताया कि 11 फरवरी को उसका […]
विज्ञापन
महेशपुर : थाना क्षेत्र के रद्दीपुर ओपी अंतर्गत सुंदरपहाड़ी गांव समीप हाइवा के धक्के से गंभीर रूप से घायल हुए मजदूर की इलाज के लिए बाहर ले जाने के क्रम में मौत हो गयी. मृतक आशराफु जामान के पिता पश्चिम बंगाल के मुरारोई थाना के हामिदपुर निवासी आशगर ने बताया कि 11 फरवरी को उसका पुत्र सुंदरपहाड़ी काम करने के लिए गया था.
क्रम में उसे सूचना मिली की सुंदरपहाड़ी के आबु हासनात के क्रशर के सामने कच्ची सड़क पर हाइवा ने धक्का मार दिया.घटना के बाद चालक हाइवा लेकर फरार हो गया. घटना के बाद उसके पुत्र को इलाज के लिए रामपुरहाट अस्पताल ले जाया गया. जहां से उसे बर्द्धमान रेफर कर दिया गया. उसने बर्द्धमान ले जाने के क्रम में दम ताेड़ दिया. मृतक के पिता ने हाइवा संख्या जेएच 16 ए 8253 के चालक व मालिक के विरुद्ध थाना में मामला दर्ज कराया है. मृतक के पिता के बयान पर थाना पुलिस कांड संख्या 21/16 भादवि की धारा 279, 304 ए के तहत मामले की छानबीन में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




