एनआरएचएम कर्मी लौटे काम पर

Updated at : 08 Feb 2016 3:24 AM (IST)
विज्ञापन
एनआरएचएम कर्मी लौटे काम पर

पाकुड़ : जिले के एनआरएचएम अनुबंध कर्मचारी का हड़ताल रविवार को समाप्त को गया. यह जानकारी संघ सचिव इंदु कुमारी ठाकुर ने दी. उन्होंने कहा स्वास्थ्य मंत्री ने दो महीने में अनुबंध कर्मचारी के मांगों को पूरा करने का लिखित आश्वासन दिया है. उन्होंने कहा कि यदि दो माह के भीतर मांग पूरी नहीं हुई […]

विज्ञापन

पाकुड़ : जिले के एनआरएचएम अनुबंध कर्मचारी का हड़ताल रविवार को समाप्त को गया. यह जानकारी संघ सचिव इंदु कुमारी ठाकुर ने दी. उन्होंने कहा स्वास्थ्य मंत्री ने दो महीने में अनुबंध कर्मचारी के मांगों को पूरा करने का लिखित आश्वासन दिया है. उन्होंने कहा कि यदि दो माह के भीतर मांग पूरी नहीं हुई तो फिर आंदोलन किया जायेगा. अनुबंध कर्मी का आंदोलन समाप्त होने से जिले की स्वाथ्य व्यस्था पटरी पर लौट आयी.

इसी दौरान सिविल सर्जन डॉ प्रवीण कुमार राम ने पुराना सदर अस्पताल पहुंच कर हड़ताल कर्मी से वार्ताकर उनलोगों को जल्द अपने-अपने जिले के सभी अनुबंध कर्मचारी को योगदान देने का निदेश दिया. सीएस श्री राम ने कहा कि हड़ताल में अनुबध कर्मी बीते 15 जनवरी से चले जाने के कारण जिले के टीकाकरण कार्य प्रभावित हुए हैं, उसे जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया. मौके पर संघ के जिला अध्यक्ष मर्सिला टुडू, रेखा कुमारी, मेरी जोसेफ, मंजू कुमारी, सुमन सिंह, तनुश्री साह, महारानी कुमारी सहित अन्य उपस्थित थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola