इलामी गांव को मिलेगा नया तोहफा

पाकुड़ : वर्षों से इलामी गांव में बरसात के दिन में अभिशाप के रूप में आने वाली बाढ़ से जल्द ही गांव वालों को मुक्ति मिलेगी और किसानों को खेत में पानी मिलेगा. यह पहल इलामी के मुखिया मिसफिका ने की है. मुखिया मिसफिका जीतने के बाद ग्रामीणों से रू-ब-रू हुई तो सबसे पहली समस्या […]
पाकुड़ : वर्षों से इलामी गांव में बरसात के दिन में अभिशाप के रूप में आने वाली बाढ़ से जल्द ही गांव वालों को मुक्ति मिलेगी और किसानों को खेत में पानी मिलेगा. यह पहल इलामी के मुखिया मिसफिका ने की है. मुखिया मिसफिका जीतने के बाद ग्रामीणों से रू-ब-रू हुई तो सबसे पहली समस्या तोड़ाई नदी सामने आई. ग्रामीणों ने मुखिया से मांग किया कि इलामी के तोड़ाई नदी में स्वीच गेट का निर्माण करा दिया जाय तो गांव में बाढ़ नहीं आयेगी और खेतों को पानी मिलेगा.
मुखिया ने झारखंड के सीएम रघुवर दास को मामले में पत्र लिखा. सीएम ने गंभीरता दिखाते हुए जिला प्रशासन से रिपोर्ट की मांग की. जिसके तहत आज लघु सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता पूरे टीम के साथ इलामी गांव के तोड़ाई नदी पहुंच कर सर्वे किया. नदी की चौड़ाई माप ली गयी है और कितना पानी बरसात में आता है इसकी गणना की जा रही है. इस नदी से कई ऐसे छोटे-छोटे नहर भी निकले हैं, जिसमें सालों भर पानी जाने के लिए स्वीच गेट का निर्माण जरूरी बताया जा रहा है. स्वीच गेट बनने के बाद हजारों एकड़ जमीन में आसानी से पटवन होगी. लघु सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता श्रीकांत सिंह ने बताया कि नदी का एक छोर झारखंड में है तो दूसरा छोर पश्चिम बंगाल में है. दोनों राज्य की सरकार यदि स्वीच गेट निर्माण को गंभीरता से लेती है तो जल्द निर्माण कार्य शुरू हो सकती है. मुखिया की उपस्थिति में सर्वे कार्य चल रहा है.
मुखिया मिसफिका के इस पहल से ग्रामीणों में खुशी देखी जा रही है. मुखिया मिसफिका ने बताया कि दो राज्यों का मामला होने के बाद भी स्वीच गेट का निर्माण जल्द इसलिये होगा कि सीएम ने मामले में काफी दिलचस्पी दिखाई है और सर्वे की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सीएम से मिल कर पूरी जानकारी दी जायेगी और बंगाल के सीएम से बात करने के लिए आग्रह किया जायेगा. मौके पर लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता भूतनाथ रजक, कनीय अभियंता शमशेर आलम, मुखिया मिसफिका, लुतफुल हक सहित अन्य मौजूद थे. सदर प्रखंड के इलामी पंचायत व आस-पास के किसानों के लिए एक अच्छी खबर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




