डीसी के निर्देश पर जांच को पहुंचे जिला आपूर्ति पदाधिकारी

Updated at : 31 Dec 2015 7:53 AM (IST)
विज्ञापन
डीसी के निर्देश पर जांच को पहुंचे जिला आपूर्ति पदाधिकारी

पाकुड़ : सदर प्रखंड के दर्जनों ग्रामीण चौकीदारों ने उपायुक्त दिनेश चंद्र मिश्र से मिलकर अंचल कार्यालय में पदस्थापित नाजिर पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया था. इस बाबत चाकीदारों ने मंगलवार को उपायुक्त से मिलकर शिकायत भी की थी. शिकायत पर बुधवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी नीरज कुमार सिंह ने प्रखंड कार्यालय पहुंच […]

विज्ञापन
पाकुड़ : सदर प्रखंड के दर्जनों ग्रामीण चौकीदारों ने उपायुक्त दिनेश चंद्र मिश्र से मिलकर अंचल कार्यालय में पदस्थापित नाजिर पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया था. इस बाबत चाकीदारों ने मंगलवार को उपायुक्त से मिलकर शिकायत भी की थी.
शिकायत पर बुधवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी नीरज कुमार सिंह ने प्रखंड कार्यालय पहुंच पाकुड़ अंचल कार्यालय के नाजिर मनोज कुमार से पूछताछ की. श्री सिंह ने अंचल नाजिर से वेतन रजिस्टर, भविष्य निधि, एसीपी, वर्दी की फाइल तथा एलॉटमेंट की जांच की. इस दौरान श्री सिंह ने अंचल नाजिर से पूरे मामले की जानकारी ली. श्री सिंह ने कहा कि उपायुक्त के निर्देश पर जांच की जा रही है. इसकी रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola