गिरफ्तार थोक लॉटरी विक्रेता को जेल

पाकुड़ : नगर थाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के हरिणडांगा बाजार में छापेमारी कर अवैध लॉटरी के कारोबार से जुड़े गिरफ्तार एक थोक बिक्रेता को मंगलवार को जेल भेज दिया है. उपरोक्त मामले को लेकर थाना कांड संख्या 505/15 के तहत गिरफ्तार मो0 कमालुद्दीन उर्फ मो कमाल को मुख्य अभियुक्त बनाया है. गौरतलब हो कि […]
पाकुड़ : नगर थाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के हरिणडांगा बाजार में छापेमारी कर अवैध लॉटरी के कारोबार से जुड़े गिरफ्तार एक थोक बिक्रेता को मंगलवार को जेल भेज दिया है. उपरोक्त मामले को लेकर थाना कांड संख्या 505/15 के तहत गिरफ्तार मो0 कमालुद्दीन उर्फ मो कमाल को मुख्य अभियुक्त बनाया है.
गौरतलब हो कि एसपी अजय लिंडा को कार्यालय खोल कर अवैध लॉटरी का कारोबार चलाये जाने संबंधी गुप्त सूचना मिली थी. जिसके बाद एसपी के निर्देश पर नगर थाना पुलिस ने छापेमारी के क्रम में 2 लाख के अवैध लॉटरी के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया था. पुलिस अवैध लॉटरी मामले में अब भी छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




