लिट्टीपाड़ा : हाथीगढ़ में शव के पहुंचते ही गमगीन हुआ माहौल

Updated at : 26 Jul 2015 12:18 AM (IST)
विज्ञापन
लिट्टीपाड़ा : हाथीगढ़ में शव के पहुंचते ही गमगीन हुआ माहौल

लिट्टीपाड़ा : घटना में मृतकों के शव को लेकर जैसे ही पुलिस टीम गांव पहुंची. हाथीगढ़ गांव व ताला टोला गांव का माहौल गमगीन हो गया. पीड़ित परिजनों का रो-रो कर हाल बुरा था. एक ही परिवार के दो लोगों की गयी जानें : घटना में चरण मुमरू व उसकी पत्नी तालामय किस्कू की मौत […]

विज्ञापन

लिट्टीपाड़ा : घटना में मृतकों के शव को लेकर जैसे ही पुलिस टीम गांव पहुंची. हाथीगढ़ गांव व ताला टोला गांव का माहौल गमगीन हो गया. पीड़ित परिजनों का रो-रो कर हाल बुरा था.

एक ही परिवार के दो लोगों की गयी जानें : घटना में चरण मुमरू व उसकी पत्नी तालामय किस्कू की मौत के बाद दो बच्चे अनाथ हो गये हैं. रिश्तेदारों के मुताबिक दोनों बच्चों का भरण-पोषण कैसे होगा, इसे लेकर वे काफी चिंतित हैं.

विधायक ने किया गांव का दौरा

लिट्टीपाड़ा विधायक डॉ. अनिल मुमरू ने शनिवार को हाथीगढ़ गांव तथा ताला टोला गांव पहुंच कर मामले की जानकारी ली. उन्होंने घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह इस क्षेत्र की सबसे शर्मनाक घटना है. इसकी जितनी भी निंदा की जाय, कम होगी. उन्होंने मृतक के परिजनों को सहायता स्वरूप 1-1 क्विंटल चावल दिया है. मौके पर झामुमो के जिला सचिव समद अली, जिप उपाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola