कलश यात्रा के साथ 51 कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ शुरू

Updated:
विज्ञापन
कलश यात्रा के साथ  51 कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ शुरू

पाकुड़. शहर के सिंधी धर्मशाला में गायत्री परिवार की ओर से आयोजित 51 कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ की शुरुआत सोमवार को कलश यात्रा से हुई.

विज्ञापन

पाकुड़. शहर के सिंधी धर्मशाला में गायत्री परिवार की ओर से आयोजित 51 कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ की शुरुआत सोमवार को कलश यात्रा से हुई. कलश यात्रा शिव शीतला मंदिर से निकाली गई, जो शहर भ्रमण करते हुए हरिणडांगा बाजार, आंबेडकर चौक, बिरसा चौक, तातीपाड़ा, गांधी चौक, रेलवे फाटक, जैन धर्मशाला होते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंची. इस दौरान पीली साड़ी पहने 251 कन्याओं ने माथे पर कलश लेकर शहर का भ्रमण किया. यात्रा में गायत्री परिवार के कई साधक व भक्त शामिल रहे. यज्ञ समिति के मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि यज्ञ 21 से 24 अप्रैल तक चलेगा. सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. कार्यक्रम के पहले दिन पहले दिन अपराह्न में गोष्ठी और शाम 6 से रात 9 बजे तक युग संगीत प्रवचन होगा. वहीं 22 अप्रैल की सुबह 6 बजे से ध्यान और प्रज्ञा योग के बाद देव पूजन और विभिन्न संस्कार होंगे. 23 अप्रैल की सुबह यज्ञ और शाम को दीपदान महायज्ञ व संगीत प्रवचन का आयोजन होगा. 24 अप्रैल को गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम समाप्त होगा. भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए कई स्टॉल लगाए जाएंगे. कलश यात्रा में गायत्री परिवार से शिव शंकर निराला,अमलान मिश्रा, पंकज वर्मा, लाली गुप्ता, मुरारी मंडल, ओंकार शर्मा, ममता जायसवाल समेत बड़ी संख्या में साधक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राघव कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By राघव कुमार मिश्रा

राघव कुमार मिश्रा प्रभात खबर के पाकुड़ प्रतिनिधि हैं. उन्होंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. वर्ष 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. प्रशासन, राजनीति, अपराध, सामाजिक सरोकार, शिक्षा और विकास से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उन्हें व्यापक अनुभव है. जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए उन्हें जाना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola