डीसी ने कोषागार में पारदर्शिता और जवाबदेही बरतने का दिया निर्देश
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 May 2026 4:55 PM
उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने जिला कोषागार का निरीक्षण करके वित्तीय कार्यों में पारदर्शिता, शुचिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने वित्तीय अभिलेखों, भुगतान प्रणाली और लंबित मामलों की समीक्षा की। सभी वित्तीय लेन-देन नियमानुसार और पारदर्शी तरीके से संपादित करने, अभिलेखों का पुनः सत्यापन और बैंकीय विवरणों का मिलान करने को कहा। लंबित मामलों के समयबद्ध निपटान और कोषागार में ईमानदारी व जिम्मेदारी बनाए रखने पर जोर दिया।
वित्तीय अभिलेखों, भुगतान प्रक्रिया और लंबित मामलों की समीक्षा संवाददाता, पाकुड़ उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने बुधवार को जिला कोषागार का निरीक्षण किया. उन्होंने वित्तीय कार्यों में पारदर्शिता, शुचिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये. वित्तीय अभिलेखों, भुगतान प्रणाली, विभागीय समन्वय और लंबित मामलों की समीक्षा की. विभागवार अभिलेखों के पुनः सत्यापन और आवंटित राशि के उपयोग की जांच नियमों के अनुरूप करने को कहा. प्रत्येक भुगतान और निकासी से संबंधित अभिलेखों व बैंक विवरणों का सावधानीपूर्वक मिलान करने का निर्देश दिया. विपत्रों की सूक्ष्म जांच और नियमों के अनुपालन में लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि कोषागार की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और ईमानदारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा सभी कर्मी जिम्मेदारी और निष्ठा से कार्य करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










