भाजपा का पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण शिविर पाकुड़ में 28-29 मई को
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत पाकुड़ में 28-29 मई को दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया। इसमें 13 सत्रों में वरिष्ठ नेता और विशेषज्ञ कार्यकर्ताओं को वैचारिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण देंगे। पहले दिन बूथ प्रबंधन, सोशल मीडिया व देश की चुनौतियों पर चर्चा होगी। दूसरे दिन पार्टी इतिहास, रणनीति व पंचायत चुनाव पर विचार-विमर्श के साथ क्विज प्रतियोगिता भी होगी। अंतिम सत्र में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी पंचायत चुनावों की रणनीति बताएंगे।
विज्ञापन
27 मई
संवाददाता, पाकुड़भारतीय जनता पार्टी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत पाकुड़ में 28-29 मई को दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण शिविर चलेगा. 13 सत्रों में चलने वाले इस शिविर में पार्टी के वरिष्ठ नेता और विशेषज्ञ कार्यकर्ताओं को वैचारिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण देंगे. पहले दिन बूथ प्रबंधन, सोशल मीडिया व देश की चुनौतियों पर चर्चा होगी. दूसरे दिन पार्टी इतिहास, रणनीति व पंचायत चुनाव पर विचार-विमर्श के साथ क्विज प्रतियोगिता भी होगी. इन दो दिनों में डॉ. यदुनाथ पाण्डेय
,
के.के. गुप्ता, बबन गुप्ता, पूर्व विधायक अमित मंडल, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, गणेश मिश्रा और डॉ. नीरा यादव, शैलेन्द्र सिंह, राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा, निवास मंडल, महादेव दुबे, पार्थ रक्षित कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. अंतिम सत्र में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी पंचायत चुनावों की रणनीति बतायेंगे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










