राष्ट्रीय छात्र दिवस मनायेगा अभाविप
Updated at : 07 Jul 2015 8:47 AM (IST)
विज्ञापन

पाकुड़ : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला कार्यालय में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जिला प्रमुख मनोज मिश्र ने की. इसमें बतौर अतिथि झारखंड प्रदेश के प्रांतीय संगठन मंत्री याज्ञवल्कय उपस्थित थे. बैठक में राष्ट्रीय छात्र दिवस, विश्व विद्यालय अभ्यास वर्ग, विश्वविद्यालय आंदोलन व सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं को जानकारी […]
विज्ञापन
पाकुड़ : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला कार्यालय में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जिला प्रमुख मनोज मिश्र ने की. इसमें बतौर अतिथि झारखंड प्रदेश के प्रांतीय संगठन मंत्री याज्ञवल्कय उपस्थित थे.
बैठक में राष्ट्रीय छात्र दिवस, विश्व विद्यालय अभ्यास वर्ग, विश्वविद्यालय आंदोलन व सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई. नौ जुलाई को राष्ट्रीय छात्र दिवस सह स्थापना दिवस पर झंडोत्तोलन, बैच वितरण, महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण तथा मेधावी छात्रों के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह करने का निर्णय लिया गया. साथ ही महेशपुर, हिरणपुर व तोडाई में राष्ट्रीय छात्र दिवस पर कार्यक्रम करने का भी निर्णय लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




