प्रमुख : प्राचार्य का व्हाट्सएप हैक कर 22 हजार की साइबर ठगी

Published by : RAGHAV MISHRA Updated At : 02 Apr 2026 6:13 PM

विज्ञापन

एलिट पब्लिक स्कूल के प्राचार्य अभिजीत कुमार का व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर अपराधियों ने उनके परिचितों से पैसे की मांग कर दी.

विज्ञापन

दो लोगों को ठगों ने बनाया शिकार, खाते में जमा करा ली राशि प्रतिनिधि,पाकुड़ साइबर अपराधियों के ठगी का नया तरीका सामने आया है. एलिट पब्लिक स्कूल के प्राचार्य अभिजीत कुमार का व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर अपराधियों ने उनके परिचितों से पैसे की मांग कर दी. गुरुवार को हुई इस घटना में दो लोगों से करीब 22 हजार रुपये की ठगी कर ली गयी. प्राचार्य अभिजीत कुमार ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे उनका व्हाट्सएप अचानक काम करना बंद कर दिया. जांच करने पर पता चला कि उनके मोबाइल नंबर से जुड़े सभी संपर्कों को पैसे मांगने के मैसेज भेजे जा रहे हैं. इसी दौरान दो लोगों ने मैसेज पर भरोसा कर पैसे ट्रांसफर कर दिए. घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने साइबर सेल में शिकायत दर्ज करायी और मोबाइल बंद करायी. नगर थाने को भी सूचित किया गया है. उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि इस तरह के संदेश मिलने पर पहले सत्यापन करें, अन्यथा साइबर ठगी का शिकार हो सकते हैं.

विज्ञापन
RAGHAV MISHRA

लेखक के बारे में

By RAGHAV MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola