टीएमसी पर भाजपा का हमला- मालदा कांड जंगलराज, रोहिंग्या प्रेम और लोकतंत्र पर काला धब्बा, ममता बनर्जी से मांगा इस्तीफा

Updated at : 02 Apr 2026 7:54 PM (IST)
विज्ञापन
Malda Judges Hostage Case West Bengal Election 2026 News Gaurav Bhatia vs Mamata Banerjee

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया और बंगाल की सीएम ममता बनर्जी.

Malda Judges Hostage Case: भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने मालदा में जजों के घेराव को देश पर ‘काला धब्बा’ करार दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी के इशारे पर जजों पर हमला हुआ. भाजपा ने सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद सीएम से इस्तीफा मांगा. भाजपा ने मालदा कांड पर और क्या-क्या कहा है, यहां पढ़ें.

विज्ञापन

Malda Judges Hostage Case: राजनीतिक हिंसा के लिए बदनाम पश्चिम बंगाल 2026 विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर सुर्खियों में है. मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान ‘विचाराधीन’ की लिस्ट में शामिल किये गये मतदाताओं के दस्तावेजों की जांच कर रहे जजों और लीगल ऑफिसर्स पर हमले के बाद टीएमसी और बीजेपी आमने सामने हैं. टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने मालदा कांड के लिए भाजपा और चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहराया है, तो भारतीय जनता पार्टी ने इसे जंगलराज, टीएमसी का रोहिंग्या प्रेम और लोकतंत्र पर काला धब्बा करार दिया है. भाजपा ने बंगाल की चीफ मिनिस्टर के इस्तीफे की भी मांग कर दी है.

मालदा में 7 न्यायिक अधिकारियों को बनाया था बंधक

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में मतदाता सूची से नाम हटाये जाने के विरोध में 7 न्यायिक अधिकारियों को घंटों बंधक बनाये रखने की घटना को देश के इतिहास में ‘काला धब्बा’ करार दिया. भाजपा ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि ‘तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने’ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इशारे पर एसआईआर को बाधित करने और रोहिंग्याओं की रक्षा करने के लिए इस घटना को अंजाम दिया.

गौरव भाटिया ने पूछा- ममता जी, क्या आप शर्मिंदा हैं?

भाजपा की यह टिप्पणी ऐसे समय में आयी है, जब सुप्रीम कोर्ट ने इस घटना को ‘निंदनीय’ और शासन की ‘पूर्ण विफलता’ का सूचक करार देते हुए पश्चिम बंगाल प्रशासन को कड़ी फटकार लगायी. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने सवाल किया कि क्या ममता बनर्जी सर्वोच्च न्यायालय की टिप्पणियों के बाद ‘शर्मिंदा’ हैं? क्या वह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगी?

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ममता जी, क्या आप इन टिप्पणियों के बाद शर्मिंदा हैं? अगर आप संविधान की रक्षा नहीं कर सकतीं, तो आपको मुख्यमंत्री पद से तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए.

गौरव भाटिया, प्रवक्ता, भारतीय जनता पार्टी

यह ममता बनर्जी का जंगल राज है : भाजपा

गौरव भाटिया ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा- यह ममता बनर्जी का ‘जंगल राज’ है. तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी के इशारे पर न्यायिक अधिकारियों को बंधक बना लिया. भारत के इतिहास में ऐसी घटना पहले कभी नहीं हुई. यह दुर्भाग्यपूर्ण और एक काला धब्बा है.

SIR में बाधा डालना चाहतीं हैं ममता बनर्जी : भाटिया

भाटिया ने कहा- यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि संविधान की शपथ लेने वाली ममता बनर्जी शीर्ष अदालत के आदेशों की खुलेआम अवहेलना करते हुए न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनवा रही हैं. उनका इरादा न्यायिक अधिकारियों को डराना है, क्योंकि वह एसआईआर प्रक्रिया में बाधा डालना चाहती हैं.

इसे भी पढ़ें : ममता राज में बंगाल में कुपोषण काल, कोलकाता में बढ़ी चाइल्ड वेस्टिंग, 5000 करोड़ का हिसाब नहीं : भाजपा

रोहिंग्याओं का साथ दे रहीं हैं ममता बनर्जी : गौरव

भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि ममता ने रोहिंग्याओं की रक्षा के लिए अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को न्यायिक अधिकारियों को ‘बंधक’ बनाने के वास्ते भेजा. ममता बनर्जी को पश्चिम बंगाल के लोगों और उनके अधिकारों की रक्षा करनी चाहिए, लेकिन रोहिंग्याओं का साथ दे रही हैं.

कानून-व्यवस्था बनाये रखने में सक्षम नहीं, तो इस्तीफा दें : गौरव

भाटिया ने कहा- ममता बनर्जी के नेतृत्व में चल रहे ‘जंगल राज’ को हर भारतीय देख रहा है और चिंतित है. अगर आप राज्य में कानून-व्यवस्था बनाये रखने और संविधान का पालन करने में सक्षम नहीं हैं, तो बेहतर होगा कि आप (मुख्यमंत्री पद से) इस्तीफा दे दें.

मालदा कांड का वीडियो यहां देखें

इसे भी पढ़ें

मालदा में आधी रात को हाई-वोल्टेज ड्रामा, 3 महिला जजों समेत 7 लीगल अफसर को भीड़ ने घेरा, लाठीचार्ज के बाद हुआ रेस्क्यू

ममता बनर्जी का चुनाव आयोग पर हमला- मेरी सारी शक्तियां छीन ली, मालदा कांड राष्ट्रपति शासन की साजिश

बीरभूम में कब्र की खुदाई पर खूनी संघर्ष, थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी घायल, पथराव के बाद 14 उपद्रवी गिरफ्तार

बंगाल में जजों पर हमले से गुस्से में सुप्रीम कोर्ट, DM और SP तलब, CBI या NIA करेगी जांच

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola