देवघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 33 किलो गांजा के साथ अमित शाह समेत 2 तस्कर गिरफ्तार, बिहार से जुड़ा है नेटवर्क

गिरफ्तार तस्कर के साथ पुलिस अधिकारी
Deoghar Crime News: देवघर पुलिस ने गुप्त सूचना पर कुंडा थाना क्षेत्र के गंगानगर में छापेमारी कर 33 किलो गांजा जब्त किया है. बिहार के जमुई निवासी अमित शाह और स्थानीय प्रकाश मंडल को गिरफ्तार किया गया है. देखिए, कैसे एसडीपीओ अशोक सिंह की टीम ने इस अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क को ध्वस्त किया.
Deoghar Crime News, देवघर (आशीष कुंदन): देवघर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 33 किलो गांजा के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को भी नियमानुसार हिरासत में लिया गया है. मामला कुंडा थाना क्षेत्र का है, जहां गुरुवार को एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा यह विशेष अभियान चलाया गया. पुलिस अधीक्षक सौरभ ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि यह छापेमारी चितोलोढिया स्थित गंगानगर मुहल्ले में की गई थी, जहां अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क से जुड़े तस्करों को रंगे हाथों पकड़ा गया.
बिहार का शातिर अपराधी और स्थानीय तस्कर गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपितों में स्थानीय निवासी प्रकाश मंडल और बिहार के जमुई जिले के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र निवासी अमित कुमार शाह शामिल हैं. पुलिस के अनुसार, अमित कुमार साह का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और वह पूर्व में भी एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत जेल की हवा खा चुका है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब 33 किलो गांजा जब्त किया है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत लगभग चार लाख रुपये बताई जा रही है.
Also Read: डीएसपीएमयू में कुलपति का औचक निरीक्षण, परीक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
कार और मोबाइल जब्त, नेटवर्क खंगाल रही पुलिस
गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से गांजे के अलावा, तस्करी में प्रयुक्त एक कार और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं. पुलिस अब इस नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है कि इतनी बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और इसे देवघर के किन-किन इलाकों में सप्लाई किया जाना था. अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी के खिलाफ पुलिस का यह कैंपेन लगातार जारी रहेगा.
Also Read: सिंदरी के एफसीआईएल कॉलोनी में ‘सांपों का अनोखा डांस’, आप भी देखें वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By समीर उरांव
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










