रक्षाबंधन पर NCC गर्ल्स कैडेट्स का अनोखा अभियान, बिना हेलमेट वाहन चालकों को रक्षा सूत्र बांध दिलाया सुरक्षा का संकल्प
राखी बांधती एनसीसी कैडेट्स | Prabhat Khabar Network
रक्षाबंधन पर एनसीसी कैडेट्स ने देवघर में यातायात सुरक्षा का अनोखा अभियान चलाया. हेलमेट न पहनने वालों को बांधा रक्षा सूत्र, सुरक्षा का दिलाया संकल्प.
देवघर : रक्षाबंधन के अवसर पर आर मित्रा स्कूल की एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स ने यातायात व सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया. गुरुवार को विद्यालय के सामने मुख्य मार्ग पर कैडेट्स ने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चला रहे राहगीरों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा.
आपके शहर में

रक्षा सूत्र के साथ सुरक्षा का संकल्प
कैडेट्स ने वाहन चालकों से अपने जीवन की रक्षा का संकल्प लेने की अपील की. उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनना चाहिए और यातायात नियमों का पालन करना चाहिए.
एनसीसी अधिकारियों व कैडेट्स की रही भूमिका
अभियान को सफल बनाने में विद्यालय के एनसीसी अधिकारियों और कैडेट्स की महत्वपूर्ण भूमिका रही. इस पहल के जरिए रक्षाबंधन के पर्व पर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए