मदरसा में तीन पदों पर बहाली के लिये हुई परीक्षा

Updated at : 28 Jun 2015 8:59 AM (IST)
विज्ञापन
मदरसा में तीन पदों पर बहाली के लिये हुई परीक्षा

पाकुड़ : राज प्लस टू विद्यालय में शनिवार को मदरसा सेराजुल उलूम नौरोत्तमपुर में तीन पदों की बहाली हेतु परीक्षा का आयोजन किया गया. जिसमें कुल 40 आवेदकों में से 24 परीक्षार्थी शामिल हुए. मौलवी, हाफिज व शिक्षक पद पर बहाली के लिए आयोजित उपरोक्त परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई. मौके पर जिला शिक्षा […]

विज्ञापन
पाकुड़ : राज प्लस टू विद्यालय में शनिवार को मदरसा सेराजुल उलूम नौरोत्तमपुर में तीन पदों की बहाली हेतु परीक्षा का आयोजन किया गया. जिसमें कुल 40 आवेदकों में से 24 परीक्षार्थी शामिल हुए.
मौलवी, हाफिज व शिक्षक पद पर बहाली के लिए आयोजित उपरोक्त परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई. मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी बालेश्वर सहनी, दंडाधिकारी के रूप में कनीय अभियंता रमेश प्रसाद सिंह, एक्सपर्ट लाल मोहम्मद, मो मुख्तार अहमद व मो शमशेर आलम मुख्य रूप से मौजूद थे. जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री सहनी ने बताया कि सोमवार को परीक्षा का परिणाम घोषित किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola