पेट्रोल पंप में लगी आग पर कैसे पाया जायेगा काबू
Updated at : 17 Apr 2015 9:58 AM (IST)
विज्ञापन

पाकुड़ : पूरे राज्य में जहां अगिAशमन सेवा विभाग अगिAशमन सेवा सप्ताह मना रहा है, वहीं जिले में विभाग खुद समस्याओं का रोना रो रहा है. यदि जिले के किसी भी पेट्रोलपंप में अचानक आग लग गयी तो उसे बुझाने के लिए फोम केमिकल भी अबतक विभाग यहां मुहैया नहीं करा पाया है. इतना ही […]
विज्ञापन
पाकुड़ : पूरे राज्य में जहां अगिAशमन सेवा विभाग अगिAशमन सेवा सप्ताह मना रहा है, वहीं जिले में विभाग खुद समस्याओं का रोना रो रहा है. यदि जिले के किसी भी पेट्रोलपंप में अचानक आग लग गयी तो उसे बुझाने के लिए फोम केमिकल भी अबतक विभाग यहां मुहैया नहीं करा पाया है.
इतना ही नहीं अगिAशमन विभाग के कर्मियों एवं अधिकारियों को यहां पानी की व्यवस्था नहीं रहने के कारण आज भी सोनाजोड़ी स्थित पत्थर खदान पर निर्भर रहना पड़ रहा है. अगिAशमन विभाग के पास तीन वाहन है और मात्र दो चालक. छह सिपाहियों के विरुद्ध अब तक छह सिपाहियों का ही पदस्थापन हुआ है.
आवंटन की कमी के कारण अगिAशमन विभाग के पास पेट्रोलपंप मालिक 42 हजार 588 रुपये का बकाया है. बाजार समिति में अगिAशमन कार्यालय के संचालित किये जाने की वजह से वर्ष 2012 से अब तक पांच लाख 92 हजार 915 रुपये का बकाया है और इस बाबत बाजार समिति द्वारा विभागीय अधिकारियों को प्लीडर नोटिस भी भेजे गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




