सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में नया शैक्षणिक सत्र शुरू
Published by : RAGHAV MISHRA Updated At : 06 Apr 2026 5:53 PM
पाकुड़. जिला सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, राज प्ल्स टू में सोमवार को नये शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ हुआ.
प्रतिनिधि, पाकुड़. जिला सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, राज प्ल्स टू में सोमवार को नये शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ हुआ. विद्यालय प्रशासन ने छात्रों का मुख्य द्वार पर फूल-माला देकर स्वागत किया. छात्रों को पुस्तकालय, लैंग्वेज लैब, फिजिक्स व केमिस्ट्री लैब, आइसीटी व आइटी लैब, स्टेम लैब, इको क्लब, बाल सांसद, आर्ट एंड क्राफ्ट कक्ष, हेल्थ सेंटर और मध्याह्न भोजन व्यवस्था समेत पाठ्येतर गतिविधियों से अवगत कराया गया. टूरिज्म शिक्षक के मार्गदर्शन में छात्रों ने पूरे परिसर का भ्रमण किया और संसाधनों की जानकारी प्राप्त की. मौके पर प्रभारी प्राचार्य राजू नन्दन साहा, अरूप कुमार दास, सुशील कुमार झा, बीना कुमारी, शिउली कुमारी, पूनम कुमारी, मुकुल हुसैन समेत सभी वोकेशनल शिक्षक उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










